आज़मगढ़।
सगड़ी ।
ए टी एम द्वारा मार्केटिंग कर उड़ाये 32 हजार।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक मामला प्रकाश में आया जिसमें साइबर क्राइम का शिकार हुआ युवक खाते से मार्केटिंग कर उड़ाए 32 हजार विदित हो अरविन्द सिंह पुत्र रामहंस सिंह निवासी सेवराकुण्ड जिसका अकाउंट यूनियन बैंक की शाखा में है जिसकों बैंक द्वारा एटीएम दिया गया था अरविन्द सिंह एटीएम लेकर जीयनपुर बाजार में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन पर पैसा निकालने गया व अपने एटीएम से उसने ₹25000 निकाले किँतु अगले ही दिन उसके खाते से 32000 रुपये मार्केटिंग कर उड़ा दिए गए जब इस बात की जानकारी अशोक सिंह को हुई तो उसने बैंक पहुंचकर अपना खाता का स्टेटमेंट निकलवाया और एटीएम को लॉक करवाया उसके पश्चात जीयनपुर थाने पर पहुंच उसने तहरीर दी जिस पर कोतवाल संतलाल यादव ने क्राइम ब्रांच को इसको सौंपने व जांच करने की बात कही वही स्टेटमेंट में कई बार में मार्केटिंग कर पैसे खर्च किए गए पीड़ित ने न्याय की गुहार लगायी ।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़