Breaking News

करेन्ट लगने से एक किसान दो पशु की हुई मौत।

मऊ।

रानीपुर/ मऊ  रानीपुर थाना क्षेत्र   अंतर्गत दपेहडी गाँव के खेत मे टूट कर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति समेत दो गाय की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी अनुसार दपेहड़ी गाँव के सालचंद्र पासी अपने गायों को खेतों में लेकर गए हुए थे कि खेत मे टूट कर गिरे हुए तार में आ रही बिजली के संपर्क में उनकी गाय आ गई। जिसको बचाने के लिए गए सालचंद्र को भी बिजली ने अपने जद में ले लिया और देखते ही देखते दोनों गायों समेत दपेहड़ी निवासी सालचंद्र पासी की भी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ।यह सूचना गाँव मे मिलते ही गाँव मे कोहराम मच गया है ।दपेहड़ी गांव  के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार  त्रिपाठी ने बताया कि इस घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी ,थानाध्यक्ष समेत बिजली विभाग के सभी अधिकारियों को दे दी गई  हैं। इस सम्बन्ध में स्थानीय गॉव वालो का कहना है कि इस घटना में विजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुआ है। दुर्घटना में मृत किसान परिवार को न्याय दिलाया जा सके।

रिपोर्ट- धनंजय दुबे

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

    

और नया पुराने