Breaking News

शैक्षिक गुणवत्ता मे लापरवाही बरतने वालो पर होगी कर्रवाई: बीएसए

श्रावस्ती।

श्रावस्ती। नवीन शैक्षिक में विद्यालयों की दशा और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में रैली निकालकर बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन का कार्य किया जा रहा है। बच्चों का नामांकन, अध्यापकों की उपस्थिति में सुधार, विद्यालयों के भौतिक वातावरण में सुधार, बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आदि के लिए सिरसिया विकास खण्ड के 75 विद्यालयों का औचक निरीक्षण करवाया गया। उक्त जानकारी दीपिका चतुर्वेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दीं। उक्त सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि विद्यालयों की व्यवस्था सुधार के लिए जनपद के समस्त विकास खण्डों में निरीक्षण का कार्य सम्पादित करवाया जायेगा। आज सिरसिया के समस्त 11 न्याय पंचायत समन्वयक, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन योजना आदि के द्वारा निरीक्षण का कार्य करवाया गया। प्रा0वि0 बरगदवा में मंजू देवी अनुपस्थित पायी गयीं एवं 01 रसोईया अनुपस्थित पायी गयी जिसके लिए एक दिन का वेतन बाधित किया गया। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार बन रहा था तथा बच्चों का शैक्षिक स्तर ठीक था। प्रा0वि0 बुटहर में कार्यरत अध्यापक जमील अहमद, उमापति वर्मा एवं शिक्षा मित्र रेखा वर्मा उपस्थित पाये गये। विद्यालय में 168 नामांकन के सापेक्ष 87 बच्चे उपस्थित पाये गये कम उपस्थिति के लिए अध्यापकों को कठोर चेतावनी दी गयी। प्रा0वि0 विशुनापुर पड़वलिया में नीलम श्रीवास्तव अनुपस्थित पायी गयीं। विद्यलाय मे 117 नामांकन के सापेक्ष कुल 65 बच्चे उपस्थित पाये जिसके लिए अध्यापकों को कठोर चेतावनी निर्गत की गयी। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बन रहा था। प्रा0वि0 डोमाई में ओम प्रकाश वर्मा, राजेश कुमार, रेहान कुमार उपस्थित पाये गये। विद्यालय में 130 बच्चों के नामांकन के सापेक्ष कुल 70 बच्चे उपस्थित पाये गये जिसके लिए अध्यापकों को कठोर चेतावनी दी गयी। विद्यालय में नामांकित बच्चों का शैक्षिक स्तर अत्यन्त न्यून पाया गया एवं स्वच्छता का अभाव पाया गया। उक्त कमियों के लिए अध्यापकों को निर्देश प्रदान करते हुए चेतावनी निर्गत की गयी। उच्च प्रथमिक विद्यालय बुटहर में 106 नामांकन के सापेक्ष मात्र 50 बच्चे उपस्थित पाये गये जिसके लिए अध्यापक नन्द कुमार पाठक एवं आशीष कुमार तिवारी, अनुदेशक को कठोर चेतावनी निर्गत की गयी। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बन रहा था, बच्चों का शैक्षिक स्तर ठीक पाया गया। प्रा0वि0 परसोहना के निरीक्षण में कौशलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये जिनका एक दिन का वेतन अदेय कर दिया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रा0वि0 गुलरा बनकट, प्रा0वि0 फटवा, प्रा0वि0 गुलरा, प्रा0वि0 चैलाही, प्रा0वि0 सेमरा सोनबरसा, उ0प्रा0वि0 घालिया बालू, प्रा0वि0 घोलिया बालू, उ0प्रा0वि0 शिवपुरा, प्रा0वि0 शाहपुर बरगदवा आदि विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो श्रावस्ती

        

और नया पुराने