श्रावस्ती।
श्रावस्ती। जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर उस समय खतरा मडराना शुरू हुआ जब भाजपा के दाबेदारी करने वाले प्रत्यासी रमन सिंह ने 14 जिला पंचायत सदस्यो के साथ अविस्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी श्रावस्ती को सौपा था। लेकिन नियत तिथि 25 जुलाई को हालात यह रहे कि अविस्वास प्रस्ताव के पक्ष मे मतदान करने के लिए एक भी जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत सभागार मे नही पहुचा जिससे लोगो में अटकलो का दौर जारी रहा। इतना ही नही भाजपा की भारी किरकिरी भी हुई। एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री साक्षी कैराती सब पर भारी रही। इस दौरान मतदान की निगरानी जिम्मा एसीजीएम निरंजन कुमार चैरसिया पर रहा। फिलहाल लोगो की जिज्ञासा पर विराम लग गया अब ऐसे मे जिला पंचायत पर समाजवादी पार्टी का दबदबा बरकरार रहा।
रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती