Breaking News

पीले ईट से कराया जा रहा चाहरदीवारी का निर्माण।

श्रावस्ती।

श्रावस्ती।सीएचसी भंगहा की चाहरदीवारी का निर्माण ठेकेदार द्वारा पीले ईट से कराया जा रहा है। जिस पर संवाददाता ने इसका कारण अधीक्षक प्रमोद चौधरी से जानना चाहा तो श्री चौधरी ने बताया कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है सीएमओ कार्यालय से सारा निर्माण कार्य देखा जा रहा है। पीले ईट के निर्माण के सन्दर्भ मे मेरे द्वारा सीएमओ साहब के यहा पत्र लिखा गया है। और इस सन्दर्भ मे मुझे कुछ जानकारी नही है। ऐसे मे एक बात साफ हो जाती है कि स्वास्थ्य महमकमा मे रसूखदार ठेकेदार व बाबू मिलकर जमकर सरकारी धन का बदरबाट कर रहे है। योगी सरकार मे भी इन कार्यदायी संस्था पर नकेल न कसे जाने से सरकारी योजनाओं में भारी बंदरबाट जारी है। जिसपर शासन प्रशासन को गम्भीरता से विचार करते हुए ऐसे मनमानी करने वाले लोगो पर शिकंजा कसने की जरूरत है। जिससे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता मे सुधार हो सके। 

रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो श्रावस्ती

         

और नया पुराने