श्रावस्ती।
श्रावस्ती। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) अन्तर्गत खुले में शौचमुक्त जनपद बनाने के लिए कई कामगार कदम उठाए जा रहे है।मा0 मुख्यमंत्री के 31 दिसम्बर 2017 तक खुले में शौचमुक्त बनाने हेतु निर्देश दिये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद को दिसम्बर 2017 तक खुले में शौचमुक्त बनाने हेतु जिला प्रशासन सारी तैयारियाॅ पूर्ण कर योजना का निर्माण अन्तिमचरण में है। जिन ग्राम पंचायतों में शौंचालय हेतु धनराशि दी गई है परन्तु सचिव एंव प्रधानो द्वारा शौंचालय निर्माण में शिथिलता बरती जा रही है तथा गई ग्राम पंचायतों में शौंचालय निर्माण में एम0आई0एस0 फीडिंग अभी तक नही कराई गई है तथा शौंचालय का निर्माण मानक के अनुसार नही कराया गया है आदि की पूरी जाॅच कर नोडल अधिकारियों 25 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागर में शौचालय सत्यापन हेतु नामित किये गये नोडल अधिकारियों एवं सम्बन्धित ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करने के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दिया है। उन्होंने ने जोर देते हुये कहा कि जनपद में समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता (सी0एल0टी0एस0) विधा से ग्रामों को खुले में शौच मुक्त (ओ0डी0एफ0) बनाये जाने हेतु गावों में धनराशि देने के बावजूद भी शौंचालय बनाये जाने के धीमी प्रगति के कारण उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये सभी ए0डी0ओ0 पंचायत, सचिव तथा प्रधानों शौंचालय की प्रगति एंव लोगों को उसका प्रयोग करने हेतु तैनात किये गए, नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की तत्पश्चात गांव का नाम आवंटित करते हुए नोडल अधिकारियों को आवंटित गावों में जाने के निर्देश के उपरान्त जन-जन को शौंचालय निर्माण एंव प्रयोग में लाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया तथा वंही पर उपस्थित ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि जिन व्यक्तियों को शौंचालय निर्माण हेतु धनराशि दे दी गई है और शौंचालय निर्माण का कार्य अभी तक प्रारम्भ नही कराये हैं या जिनके शौंचालय बन गए है वे उसका प्रयोग नही कर रहे हैं ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध करायें ताकि उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कराई जा सके। बैठक के दौरान आपस में गुफ्तगू करने के कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर एवं राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियन्ता सरोज सिंह को जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाते हुये बार-बार शोर शराबा करने पर मीटिग कक्ष से बाहर जाने का निर्देश देने के साथ ही उक्त दोनों अधिकारियों की कार्यशैली एवं संस्कृति की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया है। शौचालय निर्माण के सत्यापन हेतु नामित क्रमशः विकास इकौना में 17, गिलौला में 09, सिरसिया में 11, जमुनहा में 09 एवं हरिहरपुररानी में 09 विभिन्न विभागों अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुये 01 अगस्त से सत्यापन कार्य प्रारम्भ करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायन, अपर जिलाधिकारी ओ0पी0 सिंह, सभी उपजिलाधिकारीगण, परियोजना निदेशक प्रशान्त श्रीवास्तव, डी0डी0ओ0 दिनेश कुमार, डी0पी0आर0ओ0, जिला समन्वयक डाॅ0 राजकुमार त्रिपाठी सहित 55 ग्राम पंचायतों हेतु नामित नोडल अधिकारी एवं ग्राम प्रधान गण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती