Breaking News

नहीं लग पा रहा भ्र्ष्टाचारीयों पर अंकुश।

मऊ।

योगी सरकार मे भी नौकर शाही भ्रष्टाचारीयों पर अंकुश नही लग पा रहा है जनता ने भरोसा किया था कि अब अच्छे दिन आयेगें लेकिन जिन्दगी के भाग दौड़ मे जहॉ से चले थे वहीं पर आज भी खडें है सपा सरकार मे बिना पंख उडने वाले  बेलगाम अधिकारीयों के अब पंख जम गये है लूटपाट की रफ्तार तेज हो गयी फतह पुर मंडाव ब्लाक मे हुये पॉच करोड़ अस्सी लाख के घोटाले पर पर्दा पर पर्दा डालने का भरपूर प्रयास जारी है बिकाऊ बीडीसी मेम्बरों को हैसियत के मुताबिक दाम लगाकर उनके जमाीर तक को खरीद लिया गया भूखे बन्दर की तरह जो ही मिला लेकर फरार हो गये कल तक भ्रष्टाचार का खुलासा करने वालेा के मुहं बन्द हो गये मगर उन्हे क्या मालूम बात निकली है तो बहुत दूर तलक जायेगी ।
अफसोस तो उन बहादुर भाजपा नेताओं के चरित्र पर होता है जो सपा सरकार मे अच्छे कामो का भी विरोध कर तहसील पर धरना प्रदर्शन दिया करते थे आज उनकी सरकार मे लूट का ताडंव मचा हुआ है तो इन्हे कुछ दिखायी नही दे रही है, नेता विहीन यह इलाका हमेशा बैसाखी के भरोसे रहा है इस क्षेत्र का सांसद केवल मऊ शहर को ही संसदीय इलाका समझ कर अन्धे सांड के तरह चक्कर लगा रहा है वही बसपा के बैनर तले राजनिति का ककहरा सिखने वाले बिधायक भी महज धन लक्ष्मी  बन्घक बनाने मे परेशान है स्थानीय स्तर पर सबके सब सजनी हमहू राजकुमार बन कर अपनी गोटी बैठाने मे मशगूल है तो फिर कौन करेगा भ्रष्टाचारीयो से मुकाबला यह यक्ष प्रश्न हर तरफ गूंज रहा है आने वाले कल मे देखते जाईये क्या क्या होता है।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

और नया पुराने