मऊ।
रानीपुर/मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत खुरहट रेलवे स्टेशन के पुरब दिशा में एकडंगा गांव के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक अधेड़ का दाहिना पैर और आधा सर कट गया जिसके कारण मौत हो गयी। हिकेश पुत्र श्रीकिसुन ग्राम सभा खुरहट मौजा बलुआ का रहने वाला था उम्र लगभग 42 वर्ष थी इसके पत्नी का नाम सरिता है इसके पास तीन पुत्री एक पुत्र था ये चार परिवार को मेहनत मजदुरी करके जिविका चला रहा था कि शनिवार को लगभग तीन बजे साबरमती एक्सप्रेस के चपेट में आने से मौत हो गयी ग्रामीणो के सुचना पर रानीपुर थाने कि पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्डम के लिए जिला अस्पताल।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ