श्रावस्ती।
श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-
श्रावस्ती।जनपद में अवैध शराब की बिक्री/बनाने पर रोकथाम व उनमें संलिप्त व्यक्तियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु, श्री विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती द्वारा जनपद के एसपीज स्पेशल टीम/थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में दिनांक 28.07.2017 को एसपीज स्पेशल टीम व थाना मल्हीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्त धनीराम पुत्र देवता नि0 बरगदवा थाना मल्हीपुर श्रावस्ती को 45 बोतल नाजायज नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मल्हीपुर में मु0अ0सं0 2626/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।वही
थाना इकौना पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. मालिकराम पुत्र रामदुलारे नि0 प्यारेपुर दा0 लखीमोड़ थाना गिलौला 2. बाबादीन पुत्र रक्षाराम नि0 अमला थाना इकौना श्रावस्ती को 10-17 ली0 नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तां के विरूद्ध थाना इकौना में मु0अ0सं0 2070,2071/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।तथा थाना सोनवा पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्त रामसनेही पुत्र कामता नि0 दूमबोझी थाना सोनवा श्रावस्ती को 10 ली0 नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सोनवा में मु0अ0सं0 2335/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
तथा जनपद में शान्ति भंग करने के आरोप में कुल 16 व्यक्ति गिरफ्तार किये गये।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती