Breaking News

गोगा साह मन्दिर पर भाजपाइयों ने वृक्षारोपण कर दिया सन्देश।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

सगड़ी  नगर पंचायत अजमतगढ़ के गोगा साह मन्दिर पर साहित्यकार दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर बुद्धवार को 51 पौधें लगाए गए जो लोगो को प्रेरित करने और अंधाधुन हो रहे पेड़ो के दोहन को रोकने में कारगर साबित होगा।और क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधे लगाने की अपील की।
इस दौरान कबिस्तान,काली मंदिर,बाउली, गोगा साह भीखी साह आदि जगहों पर आम,बरगद,पीपल,जामुन,इमली,सागौन,आदि के कुल 51 पौधों का रोपण किया गया।इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरबिंद जायसवाल ने कहा कि देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय का शताब्दी वर्ष मन रहा है उनकी याद में प्रत्येक कार्यकर्ता और आम लोगो को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।पेड़ हमारे नीवं के आधार है।जो हमे बाढ़ भूकम्प,सूखाआदि दैवीय आपदाओं से तो बचाते ही है साथ मे जीवन उपयोगी शुद्ध आक्सीजन देते है।पर इस तरह से पेड़ो का दोहन किया जा रहा है जिससेे पर्यावरण सहित आम लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिला कोषाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और तेजी से हो रहे विकास से पर्यावरण को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इस अवसर पर तारकेश्वर  ओझा,सन्तोष,धर्मेंद्र सोनकर,राधे श्याम कनौजिया,सतीश राय,रामचन्द्र उर्फ रामू गौंड, बृजभान राजभर,राम अवध निषाद,मुकुल राय, वीरेंद्र मिश्रा,जगजीवन राम,जे पी सिंह आदि रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने