Breaking News

नहीँ गरजा लोकनिर्माण विभाग का बुलडोजर लगे लोग स्वय अपना मकान तोड़ने।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

सगड़ी विधायक भी है दायरे में तोड़ने के लिए लगाए मजदूर।

प्रशासन ने 100 से अधिक को पकड़ाई थी नोटिस पर स्वय तोड़ने लगे अपने आशियाने।

सगडी तहसील के आजमगढ गोरखपुर राजमार्ग पर जीयनपुर बाजार मे पिछले दिनो 100  लोगो को पीडब्लूडी द्वारा अतिक्रमण हटाने के बावत नोटिस दी गयी थी।नोटिस का नगर वासियो ने यह कहकर विरोध किया था कि बडे व पहुच वालो के साथ विभाग रियायत कर रही है।प्रशासन के नोटिस पर बाजार वासियों में हड़कम्प मच गया था।जिसपर जीयनपुर नगर के लोग जिला अधिकारी आजमगढ के यहां पहुंचे अपनी बातों को रखा व अतिक्रमण हटाने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। पर नगरवासियो की मांग को अनसुना कर दिया गया

इस के वाद स्वय विधायक वंदना सिंह ने पहल करके अपने मकान के अतिक्रमण वाले चिन्हित भाग को मजदूरों को लगा कर तोडवाना प्रारम्भ कर दिया।और सभी को समझाया कि कही बात करने से लाभ नही होगा ।जिसकी लोगो मे चर्चा है उनका अनुसरण करके स्वम अपना अतिक्रमण हटाने हेतू लोगो ने अपना अतिक्रमण का हिस्सा हटाना शुरू कर दिया।
 जीयनपुर वासियों द्वारा एक सुंदर पहल की गई है जिससे कि जीयनपुर सड़क पर चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न ना हो व सड़क का सुंदरीकरण कराया जा सके ।जीयनपुर चेयरमैन खुरमुल्ली गुप्ता ने कहा कि लोगों को आगे आकर इसकी पहल करना चाहिए जिससे की जीयनपुर सड़क जाम की समस्या से मुक्त हो व आवागमन में भी सुविधा हो।वहीं बसपा नेता संतोष उर्फ टिप्पू सिंह ने कहा कि स्वयं हमने अपना मकान तोड़ कर जीयनपुर के विकास के लिए एक पहल की है जिससे कि प्रशासन के रास्ते में अवरोध उत्पन्न न हो प्रशासन की नोटिस पर स्वय लोग पहल कर तोड़ने में जुट गए।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने