सगड़ी ।
रौनापार थाना के माँ काली मंन्दिर में रचाई शादी ।
रौनापार थाना के सीवान बैइलरा ग्राम निवासी रविन्द्र पटेल पुत्र झपसू ने रौनापार थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय कि गुहार लगाई थी के मेरे ही ग्राम सभा के राम प्रवेश पुत्र रामजीत पटेल मेरी पुत्री सुषमा पटेल को लगभग दो वर्षो से अपने प्रेम जाल मे फंसा कर उसको अपने साथ इधर उधर ले जाना और शादी का झासा देकर शारीरीक संबन्ध बनाने लगा जब इसकी जानकारी हुई तो प्रेमिका के पिता ने प्रेमी राम प्रवेश के पिता रामजीत से सारी बात बताई तो पहले दोनो पक्ष शादी के लिए राजी हो गये लेकिन जब बार बार प्रेमिका द्रारा शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी अचानक शादी से इंकार करने लगा तब प्रेमिका अपने प्रेमी से धोखा खाने के बाद अपने माता पिता के साथ रौनापार थाने पर प्रेमी के खिलाफ रौनापार थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय कि गुहार लगाई रौनापार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और राम प्रवेश को थाने बुलाया व दोनो पक्षो मे बात चीत के दौरान सुलह समझोंता कराया और दोनों पक्ष तैयार होने पर रौनापार थाने के ठीक सामने मॉ काली के मंन्दिर मे शादी कर रामप्रवेश ने अपनी प्रेमिका सुषमा को मॉ काली को साक्षी मान कर मांग मे सिन्दुर डाल कर पत्नी के रूप मे स्वीकार कर अपने साथ अपने घर ले गया और कहा कि एक सप्ताह के भीतर कोर्ट मे जाकर हम कानुनी तौर से पति पत्नी बनेंगे ।
इस मौके पर प्रेमिका के पिता अरविन्द पटेल व प्रेमी के पिता रामजीत पटेल ने वर बधु को आर्शिवाद दिया इस मौके पर रामकेवल सिह , रामलखन यादव , श्यामनरायन सिह , रामजित सिह , अरविन्द सिह आदि लोग मौजुद थे ।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़