आज़मगढ़।
सरायमीर
कस्बा सरायमीर के उत्तरी चुड़िहार मोहल्ला में बिजली विभाग के लापरवाही से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।कस्बा के मेन रोड के पास स्थित शंकर जी के मंदिर के पीछे लगे बिजली के खम्भा से अपने अपने घरों में बिजली सप्लाई के केबल इस प्रकार खींच कर ले गए हैं देखने में मकड़जाल के समान मालूम पड़ता है । उत्तरी चुड़िहार मोहल्ला निवासी एस प्रकाश ने बताया कि हमारे मकान के सामने से बिजली सप्लाई के लिए जो केबल लोगों के घर गई है वह हमारे दरवाजे के लगभग चार फिट की ऊंचाई पर है जिसमें प्रतिदिन फाल्ट होने के कारण चिंगारी निकला करती है।जिससे मेरे परिवार को घर से बाहर निकल व बाहर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है इस सम्बंध में मैं कई बार जेई संतोष गुप्ता से फोन पर बात करनी चाहिए तो वह फोन काट दिया उस उसके बाद किसी प्रकार निजी तौर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या को बताया परन्तु अभी तक कोई समाधान नही हुआ मालूम होता है कि बिजली विभाग के अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना के इन्तजार में हैं।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।