श्रावस्ती।
श्रावस्ती। थाना सोनवा अंतर्गत ककंधू गाँव मे बीती रात एक महिला पर जमीनी रंजिश के चलते विपक्षियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिससे गांव मे सनसनी फैल गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार लालदेई पत्नी सुखराम अपनी नातिन नीलम के साथ घर के बरामदे में सो रही थी तभी रंजीशन विपक्षी लोगो द्वारा महिला पर रात को धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे महिला का सर फट गया और शरीर पर काफी चोटे आयी। शोर सुनकर परिजन व आस पास के लोग आये भनक लगते ही हथियार बंद लोग भागने मे सफल रहें। सूचना पर पहुची पुलिस ने महिला से पूछताछ कर दो लोगो के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई मे जुटी हुई है। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा मे एडमिट करा दिया गया।
रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती