आज़मगढ़।
सगड़ी।
अजमतगढ़ ब्लाक पर वितरित किया गया कर्ज माफी प्रमाणपत्र।
अनुदान लेने के लिए किसान अवश्य कराए रजिस्ट्रेशन।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ , हरैया, महाराजगंज, बिलरियागंज ब्लॉकों के कुल 789 किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र दिया गया। जिससे किसानों को काफी राहत मिली ।अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में सुबह से ही किसानों का रेला लगा हुआ था। लेखपाल कानूनगो, बैंक कर्मचारी, अधिकारी जहाँ मौजूद रहे जो कई दिनों से डाटा फिटिंग व प्रमाण पत्र तैयार करने में लगे हुए थे। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे चारों ब्लाकों के कुल 789 किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र देकर राहत दी गई।
कर्जमाफी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्रीकृष्णपाल ने कहा कि- योगी सरकार ने चुनाव के पूर्व जो वादे किए उसे पूरा कर रही है। जिसके तहत कर्जमाफी एक बड़ा मुद्दा रहा, जिससे किसानों को राहत पहुंचाई जा सके। चुनाव पूर्व जो भी वादे किए गए हैं, उन वादों को सरकार हर सूरत में पूरा करने का संकल्प ली है, जो बहुत जल्द पूरे कर दिए जाएंगे । सभा को संबोधित करते हुए अरविंद जायसवाल ने कहा कि- सरकार अपने वादों को पूरा करने के साथ-साथ गुंडाराज, भ्रष्टाचार का सफाया करते हुए पूरे प्रदेश में विकास की ओर तेजी से बढ़ रही है। हर तरफ विकास की आंधी बह रही है। जब की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा प्रदेश को जिस तरह से लूटा गया उससे थोड़ी कठिनाइयां आ रही हैं पर वह दिन दूर नही जब प्रदेश उत्तम प्रदेश कहलायेगा, पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश कुमार गुप्ता और जिला कृषि रक्षा अधिकारी संगम सिंह ने किसानों के लिए सरकारों द्वारा चलाई जा रही, विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की, और किसानों को कीटनाशकों सहित बीज शोधन,बखारी,पंपसेट आदि पर अनुदान लेने के लिए आधार कार्ड बैंक अकाउंट लेकर एवं रजिस्ट्रेशन कराना अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि- जो किसान भाई रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं, उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा सकता। कर्ज माफी का पहला चरण पूरा हो गया है। एक सप्ताह में किसानों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी और दूसरे चरण की फीडिंग चल रही है, जल्द ही उसे भी पूरा कर लिया जायेगा।
संचालन रामपाल सिंह ने किया। वहीं मौजूद लोगों में जयप्रकाश पांडे, अरबिंद जायसवाल, घनश्याम सिंह पटेल, श्री कृष्ण पाल, जिला उद्यान अधिकारी बीके वर्मा, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, कमलेश यादव, जयप्रकाश सिंह, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, बृजेश सिंह, सन्तोष जायसवाल, धर्मेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, रामलखन गोंड़, ओमप्रकाश गुप्ता आदि रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़