आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी मंजय सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को दुर्गा पूजा समितियों एवं ताजियादारों की बैठक बुलाई गई। जिसमें लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, वहीं पर आपस में सहमति के अनुसार ताजिया निकालने पर सहमति बनी। जीयनपुर नगर पंचायत में मां दुर्गा की कुल 18 प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ 11 ताजिया निकाली जाती है। आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के लोग ने यह निर्णय लिया कि (दशहरे ) दुर्गा पूजा मेला के दिन रात्रि 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच ताजिया निकाली जाएगी। इस दौरान आदर्श पूजा समिति का बाजा रात्रि 11:00 बजे से 12:00 बजे तक बंद रहेगा। साथ ही आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए लोगों में आम सहमति बनी। इस दौरान लोगों ने कहा हिंदू हो या चाहे मुस्लिम दोनों के त्योहार बराबर होते है, इसमें आपसी भाईचारे की जरूरत होती है। दोनों समुदाय के लोग मिल जुलकर दुर्गा पूजा और ताजिए का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वही कोतवाल संजय सिंह ने बताया डीजे पर प्रतिबंध है। साथ ही नया काम कोई नहीं किया जाएगा ,जिस तरह से हर वर्ष त्यौहार मनाया जाता था उसी तरह से मनाया जाएगा। लोगों ने दशहरा के दिन रोड परिवर्तन का मुद्दा उठाया तो कोतवाल मंजय सिंह ने कहा दशहरे के दिन सुबह 10:00 बजे से रोड परिवर्तन कर दिया जाएगा। आजमगढ़ के तरफ से आने वाले वाहन अंजान शहीद, पकवाइनार, मनिकाडीह, रजादेपुर के होते हुए गोरखपुर जाएंगे, वहीं गोरखपुर से आने वाले वाहन रजादेपुर, मनिकाडीह, पकवाइनार, अंजान शहीद होते हुए आजमगढ़ जाएंगे। इस मौके पर कोतवाल मंजय सिंह, एस आई सियाराम यादव ,आनंद प्रकाश तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्र, रिजवान मेहंदी, राजा सोनकर, लालू जायसवाल, अपोलो, श्रवण कुमार, तन्नु जायसवाल, सुधीर कुमार, राकेश जायसवाल ,जयहिंद मद्धेशिया, प्रभुनाथ यादव ,संतोष कुमार चौरसिया, डब्लू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़