आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी। जीयनपुर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक शाखा हरैया में फर्जी दस्तावेज पर दूसरे के नाम पर फर्जी के.सी.सी. लिया गया। मामले की जाँच के लिये पीड़ित बैंक का चक्कर लगा रहा है, फिरभी बैंक द्वारा फ़ोटो की पहचान कराई गई, लेकिन अभी तक कोई सबुत हाथ नहीं लगी है। बताते चलें कि श्रीराम सिंह पुत्र स्व0 केशव सिंह निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना- रौनापार जिसके नाम से यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया शाखा हरैया से 11जुलाई 2013 को 298669/- रुपये न के. सी.सी. लिया गया है। जिसकी जानकारी योगी सरकार द्वारा की जा रही किसान कर्ज माफ़ी की योजना के तहत किसान मित्र के द्वारा 08 सितम्बर 2017 को जानकारी मिलाने पर ब्रांच पर गया तो बैंक कर्मचारीयो द्वारा पता चला पीड़ित के ही दस्तावेज पर रामसिंह पुत्र स्व0 अक्षयवर पटेल निवासी ग्राम- पहाड़पुर, थाना- रौनापार ने अपना फ़ोटो लगाकर लोन निकला गया है। मामले की शिकायत आँचल प्रमुख यूनियन बैंक आजमगढ़ को दी गयी पर कोई कार्यवाही न होने पर पुनः रिपोर्ट जीयनपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट- मनोज सिंह
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़