आज़मगढ़।
मुबारकपुर।
मुबारकपुर: नगर पालिका परिषद मुबारकपुर से अध्यक्ष पद से प्रत्याशी पूनम पत्नी प्रेमचंद आज़मी ने सोमवार को भारी तामझाम के साथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
इस उनके साथ साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थक चल रहे थे। काफिले में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष और नौजवान मौजूद थे। काफिले के दौरान गाजे बाजे की धुन पर उनके समर्थक थिरक रहे थे। समर्थक नगर के विकास के लिए पूनम को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने की नारे लगा रहे थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से रूबरू पूनम ने कहा कि- नगर का विकास ही मेरा उद्देश्य है, नगर की समस्या के प्रति गम्भीर हूँ।
साफ-सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए नगर पालिका में आवश्यकतानुसार सफाई कर्मियों की भर्ती की जायेगी, उन्होंने नामांकन में आये सभी नगर वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।