Breaking News

एसआई कमलनयन के विदाई समारोह पर भावुक हुए लोग ।

आज़मगढ़।

विदाई को यादगार बनाने के लिए लगाए पौधे ।

10 माह की सेवा से सभी को बना लिया मुरीद ।

सगड़ी ।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के एसआई कमलनयन दुबे को शुक्रवार को विभागीय कर्मचारियों एवं आम लोगों द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया उन्हें अंगवस्त्रम एवं चंद्र शेखर आजाद के चित्र आदि देकर सम्मानित करते हुए विदाई  दी गई एव परिषर में पौध रोपड़ किया गया जो आने वाले समय मे दुबे की याद दिलाता रहेगा।

इस दौरान पूरे गेट से लेकर थाना परिसर तक गुब्बारों से बेहतरीन तरीके से पूरा परिसर सजाया गया था कमलनयन दुबे की नियुक्ति जीयनपुर कोतवाली पर पिछले वर्ष अगस्त माह में की गई थी तब से वह लोगों में इतनी बेहतरीन पैठ बना चुके थे कि लोग उनमें अपनापन दिखा  कारण कि किसी भी मामले को सुनते ही तत्काल निपटा दिया करते थे।  यही नहीं किसी भी व्यक्ति से उनका किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ जिसकी बानगी शुक्रवार को विदाई समारोह में देखने को मिली लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए भावुक हो उठे और कहा कि आप जल्द दुबारा जीयनपुर कोतवाली पर आए।

उन्होंने सभी को अपना मुरीद बना लिया था। उनका स्थानांतरण जहानागंज थाना पर 4 दिन पहले कर दिया गया था ।वह भी एक गरीब को मदद करना इन्हें भारी पड़ गया। जिले के एक बीजेपी के प्रभावपूर्ण नेता द्वारा दबाव बनाकर स्थानांतरण करा दिया।गरीब की मदद की जिसकी सजा कमल लाइन दुबे को भुगतनी पड़ी। इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि इतने बेहतरीन अधिकारी को पाकर हम सब काफी गर्व गौरवान्वित हुए थे ।इन्हें जो भी कार्य मिला उसको बेहतरीन ढंग से संपादित किया।और हमेसा गरीबों की मदद की। कोतवाल देवानंद रजक ने कहा कि स्थानांतरण तो एक सरकारी प्रक्रिया है आज हम यहां हैं कल कहीं और होंगे लेकिन कमलनयन दुबे का व्यक्तित्व बहुत ही बेहतरीन रहा और लोगों के बीच में इतनी पकड़ है नहीं समझ पाया कि इतनी बेहतरीन पैठ दुबे ने बना ली है ।

हर मामले को तत्काल निपटाकर लोगों को राहत प्रदान किया है इस मौके पर ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनिरुद्ध तिवारी, तेजभान तिवारी ,अभिषेक सिंह सोनू ,जयप्रकाश सिंह,राजवंत सिंह, रिजवान मेहंदी, नवीन राय ,दीपक कुमार,उमेश कुमार, एवं जीयनपुर कोतवाली के समस्त  दरोगा दिवानऔर सिपाही दीवान आदि ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने