Breaking News

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित हुआ किसान कल्याण सम्मेलन।

आज़मगढ़।

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किसानों से संबंधित योजनाओं की दी गई जानकारी।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया जिसमें प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी अधिकारी व भाजपा नेताओं के द्वारा दी गई।

जनार्दन सिंह गौतम ने अपने संबोधन में प्रत्येक किसान को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वाहन किया वहीं देवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में किसान आय दोगुना करने के सरकार के वादे पर सभी किसानों को उत्प्रेरित कर जागरूक किया।

किसानों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा की जानकारी के साथ सोलर पंप पर 40% से 20% अनुदान , स्प्रे वन सेट पर 80% से 90% अनुदान , पाइप , तिरपाल आदि पर कृषि विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुदान की किसानों को जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश सिंह संचालन चंद्रशेखर सिंह व बतौर मुख्य अतिथि के रुप में जनार्दन सिंह गौतम विशिष्ट अतिथि के रुप में देवेंद्र सिंह मौजूद रहे । इस अवसर पर मुख्य रुप से दिवाकर सिंह जय प्रकाश पांडेय रवि राय विजय पटेल दुर्गेश लाल डॉ विनोद यादव आदि लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने