Breaking News

रिवाल्वर सहित कारतूस चोरी पर दरोगा गया जेल ।

आज़मगढ़।

पूर्व में रिवाल्वर सहित कारतूस गायब होने पर वर्तमान दरोगा ने किया आत्मसमर्पण ।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में पूर्व में एक रिवाल्वर व कारतूस के गायब होने पर दर्ज मुकदमे में वर्तमान दरोगा द्वारा आत्मसमर्पण के उपरांत कोर्ट ने भेजा जेल ।

जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाने पर से एक रिवाल्वर सहित लगभग 100 कारतूस वर्ष 2012 में गायब होने पर जीयनपुर थाने पर तैनात हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात भीमसेन के ऊपर वर्ष 2014 जनवरी में धारा 409 के तहत गबन का केस दर्ज किया गया था ।

जिसमें जीयनपुर कोतवाल देवानंद के द्वारा दबाव बनाने पर वर्तमान समय में कप्तानगंज थाना पर तैनात दरोगा भीमसेन ने आजमगढ कोर्ट नंबर 12 में आत्मसमर्पण किया जिस के उपरांत कोर्ट द्वारा जेल भेज दिया गया।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने