पानी पीने के लिए दर दर भटक रहे हैं बच्चे।
शिकायत के बावजूद भी नहीं कराया जा रहा है ठीक।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के 31 परिषदीय विद्यालयों के इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद भी इसको ठीक नहीं कराया जा रहा है। जब से इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई है तबसे स्थिति बत से बदतर होती चली जा रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है इसकी शिकायत ब्लॉक से लेकर तहसील दिवस और मुख्य विकास अधिकारी से भी की गई लेकिन सभी लोग आश्वासन के सिवा कुछ नहीं कर रहे हैं। कई हैंडपंप तो 1 वर्ष से अधिक समय से खराब है। इसके बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चों को पानी पीने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।वहीं गांव के लोग अपने हैंड पंपो पर बच्चों को पानी पीने के लिए मना कर रहे है।एमडीएम बनाने में भी परेशानी हो रही है।
अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में कैथौली ,. बलपुर , घाघरा , मीरा का पुरा ,मझौवा , तालुका मुहम्मदपुर , चौकोखुर्द , टेकनपुर , डिघवनिया मझौवा , अहिरौली , लखमी रोहुवार , बटसरा आदि गांवों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर विद्यालय के मिश्रपुर , महुला सहित 31 परिषदीय विद्यालयों के हैंडपंप खराब है शिकायत के बावजूद भी इसको ठीक नहीं कराया जा रहा है। सबसे मजे की बात यह है कि महुला गांव मुख्य-मंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत चयनित है। लेकिन इसके बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है वही पर सरकार द्वारा यह आदेश पारित है कि विद्यालय के हैंडपंप और शौचालय ग्राम पंचायत के माध्यम से तत्काल ठीक कराया जाए इसके बाद ही अधिकारी और कर्मचारी मौन साधे हुए हैं। अजमतगढ़ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने भी लिखित शिकायत की इसके बाद भी इस ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि हम सभी लोग एकत्र होकर जिला अधिकारी से शिकायत करेंगे साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी