मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत बाजार भातकोल में फुरकान अली उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने विद्युत उपकेंद्र नदवासराय के अवर अभियंता मुरारीलाल दुबे द्वारा शुक्रवार को दिन में 10:00 बजे से देर शाम 6:00 बजे तक विद्युत बकाया वसूली विद्युत विच्छेदन तथा विद्युत कनेक्शन सहित विद्युत से संबंधित शिकायतों के बारे में जानकारी हेतु शिविर लगाया गया जिसके माध्यम से 12 नए विद्युत कनेक्शन किए गए तथा 13 अवैध कनेक्शन को डिसकनेक्ट किया गया ।। डिसकनेक्ट के उपभोक्ताओं से 3 लाख50हजार की वसूली भी की गई। शिविर में क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने अपने बकाया की धनराशि ₹70 हजार जमा किया इस अवसर पर उपस्थित अवर अभियंता मुरारीलाल दुबे तथा उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने उपस्थित उपभोक्ताओं को बताया कि विद्युत की किसी तरह की शिकायतों के बारे में विभाग को अवगत कराएं शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी में लिप्त पाए गए किसी भी व्यक्ति को दंडित किया जाएगा
चाहे वह कितने भी प्रभावशाली क्यों ना हो विद्युत चोरी अपराध है विद्युत चोरी रोक कर देश हित में कार्य करें तभी सभी को उचित विद्युत सप्लाई दी जाएगी शिविर में सरफराज अहमद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्मल यादव, ग्राम प्रधान नसोपुर हाजी इब्राहिम ,व्यापार मंडल बाजार भातकोल के अध्यक्ष वीरेंद्र भारती, संतोष कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार पांडे ,राकेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल ,मुकेश श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में बाजार वासी व ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्युत विभाग द्वारा शिविर में काफी संख्या में उपभोक्ताओं की उपस्थिति हेतु 2 दिन पूर्व से ही क्षेत्र के गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया था । शिविर में विभाग के अवर अभियंता पृथ्वी लाल अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे l
रिपोर्ट: सतीश पांडेय