आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 15 जून-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि आजादी का अमृत योग महोत्सव 2022 के अवसर पर दिनांक 14 जून 2022 से 20 जून 2022 तक अमृत योग सप्ताह एवं 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है। शासन द्वारा जनपद आजमगढ़ में 8 लाख लोगों को योग से जोड़ने (योग कराने) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा योग से सम्मिलित प्रतिभागियों का फोटो तथा संख्या आयुष कवच ऐप अथवा http://ays.ayushkavach.com पर सामूहिक अथवा व्यक्तिगत रूप से अपलोड़ किया जाना है।
अमृत योग महोत्सव 2022 में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उपायुक्त स्वतः रोजगार, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, युवा कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अधिकारी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी को प्रतिभाग करना अपेक्षित है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त सभी अधिकारीगण अपने-अपने विभाग के अधिक से अधिक कर्मचारियों को अमृत योग महोत्सव में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करने एवं प्रतिभागियों की संख्या एवं फोटो आयुष कवच एप अथवा http://ays.ayushkavach.com पर अपलोड करना सुनिश्चित करायें।