आज़मगढ़।
घण्टों रहा जाम, यात्री रहे परेशान, पुलिस ने मौके पर पहुंच कराया जाम समाप्त।
कवरेज डेस्क। सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी पी जी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने उस वक्त हंगामा शुरू कर दिया जब कालेज के सभी शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के पेंशन को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे थे।जिस पर छात्रों द्वारा पठन पाठन अवरुद्ध होने पर गांधी पी जी कॉलेज के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर विरोध किया शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में पहुंचकर कक्ष में पठन पाठन ना होने पर प्राचार्य से वार्ता किये, पर प्राचार्य उन्हें सन्तुष्ट करने में असफल रहे। जिस पर सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं कॉलेज के सामने जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर बैठकर सुबह 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक सड़क जाम कर दिया, इस दौरान छात्राओं द्वारा छात्र एकता जिंदाबाद कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे, सूचना पर जीयनपुर कोतवाल देवानंद व एस आई उमेश कुमार सहित मय दल बल के साथ पहुंच कर छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाया। छात्रों के प्रतिनिधि मंडल के साथ छात्र नेता सत्यम चौबे ने नोटिस बोर्ड पर सूचना न चस्पा होने व दूर दूर से छात्र-छात्राओं के आने से परेशानी व पठन पाठन अवरुद्ध का मुद्दा उठाया। जिस पर प्राचार्य राम अवध यादव के साथ वार्ता हुई जिस के उपरांत नोटिस बोर्ड में 31 तारीख तक विद्यालय में पठन पाठन ना होने की सूचना दी गई।
प्राचार्य राम अवध यादव ने बताया कि संयुक्त कर्मचारियों के द्वारा पेंशन को लेकर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है जिससे पठन पाठन अवरुद्ध हुआ दोनों पक्षों में वार्ता के उपरांत छात्र संतुष्ट होने पर माने । मुख्य रूप से यशपाल सिंह, शिवम राय, अंजेश यादव, सत्यम चौबे,पीयूष राय,अभिषेक त्रिपाठी, अरुण यादव, अंगद प्रजापति, साधना यादव, मनीषा कुमारी, अशोक भारती, पार्थ सारथी त्रिपाठी, रितेश विश्वकर्मा, पीयूष राय सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह