लालगंज। स्थानीय बाजार के त्रिवेणी ट्रामा सेंटर में डॉक्टर अभिषेक राय ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक्स सर्जन ने कूल्हे का प्रत्यारोपण कर लालगंज में एक इतिहास रच दिया। दूरबीन पद्धति द्वारा जोड़ों का ऑपरेशन, कमर और रीड की हड्डी का ऑपरेशन व हर प्रकार के ट्रामा का ऑपरेशन करने वाले उपरोक्त सर्जन डॉक्टर अभिषेक राय अपने दादा त्रिवेणी राय व पिता रविंद्र राय के सपने को साकार करने के लिए अपने तहसील में आकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया उनका पैसा कमाना लक्ष्य नहीं है। अपितु जनता की सेवा ही उनका लक्ष्य है।
इससे पूर्व वह जर्मनी तथा स्विट्जरलैंड में छह छह महीने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की ट्रेनिंग ले चुके हैं तथा देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि स्थानों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। उनका केवल एक ही सपना है कि दादा जी और पिताजी के सपने को साकार करें। तथा वह पूर्ण रूप से केवल जनता की सेवा करना चाह रहे हैं। अन्यथा उन्हें कई अस्पताल वाले स्वयं बुला रहे हैं परंतु वह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करने की गरज से यहां बैठ रहे हैं। लोगों को शहरों की भांति जनरल सर्जरी एवं न्यूरो सर्जरी का ऑपरेशन यहां करेंगे। ओपीडी बिल्कुल निशुल्क है इसकी कोई फीस नहीं ली जा रही है। उन्होंने चंद्रभानपुर के 63 वर्ष के मिठाई लाल के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण करके एक इतिहास रच दिया। जांच से पता चला कि उनका कूल्हा पूर्ण रूप से खराब हो चुका है तथा वह बीएचयू व एम्स तक इलाज करा चुके थे। किंतु ठीक नहीं हुए। इस प्रत्यारोपण की अन्य स्थानों पर अधिक फीस के परिणामस्वरूप वह स्वयं को असमर्थ पा रहे थे। किंतु यहां उन्होंने बहुत कम रुपयों में कूल्हा प्रत्यारोपण कर उन्हें दूसरे दिन चलने फिरने के लायक बना दिया गया। जो लालगंज में प्रथम कूल्हा प्रत्यारोपण था तथा 22 अगस्त को पूरी तरह यह सफल रहा। कम से कम खर्च में जटिल रोगों का इलाज करने की प्रतिबद्धता को लोग खूब सराह रहे हैं तथा उनके इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि त्रिवेणी राय क्षेत्र के जाने माने राजनेता थे तथा कई बार इन्होंने विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया जबकि इनके पिताजी रवींद्र राय भी यहां से एमएलए रह चुके हैं।
रिपोर्ट- अंजनी राय