Breaking News

अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस में चयनित हुआ डॉ राजेंद्र सिंह का शोध पत्र।

आज़मगढ़।

 कवरेज डेस्क: मलेशिया में शोधकर्ताओं को सम्बोधित किये डॉ राजेंद्र सिंह राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफ़ेसर डॉ राजेंद्र सिंह का शोध पत्र यू जी सी द्वारा मान्यता प्राप्त बोधी अंतरराष्ट्रीय जर्नल द्वारा पुत्र जया यूनिवर्सिटी मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में 24 से 27 अगस्त के लिए चयनित हुआ है ।

 शोधपत्र में आयुष चिकित्सा पद्धतियों द्वारा जन स्वास्थ्य में योगदान की संभावनाओं को तलाशा गया है। शोधकर्ता ने आयुष मेडिकल प्रोफेशनल द्वारा वेल बिइंग, हेल्थ स्टेटस, स्ट्रेस एवं बर्न आउट आदि विषयों पर किये जा रहे प्रयासों का अध्यन एवं विश्लेषण किया गया है । शोध उपरान्त तनाव कम करने, जीवन और कार्यस्थल के बीच सामंजस्य बिठाने,सामाजिक समरसता बढाने, जीवन का एकाकीपन दूर करने, योग, ध्यान इत्यादि द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य प्राप्ति के उपाय सुझाए गए हैं। "स्वस्थ व्यक्ति- स्वस्थ समाज" की अवधारणा को प्रतिपादित करता यह शोध पत्र दिनांक 25 अगस्त को पुत्र जया यूनिवर्सिटी मलेशिया में 14 देशों के प्रतिनिधियों के बीच पढ़ा गया और उस पर ओपन फोरम डिस्कशन भी किया गया, वहां इस शोध को बेस्ट पेपर अवार्ड भी दिया गया । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र सिंह पूर्व में भी जनस्वास्थ्य, मनोविज्ञान पर किताबें एवं शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं तथा जनस्वास्थ्य पर आधारित इनके आलेख समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते है। वर्तमान में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह जीवनशैली रोगों के बचाव और उपचार पर शोध नियोजन कर रहे हैं। डायबिटीज पर होम्योपैथी दवाओ के प्रभाव के अध्ययन के लिए सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा शोध कार्य की अनुमति हेतु प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत किया जा रहा है जिसमें सचिव आयुष विभाग की मंशा के अनुरूप शीघ्र ही शोध कार्य जिले के चण्डेश्वर स्थित कालेज में शुरू किया जायेगा।

 रिपोर्ट- वीर सिंह

और नया पुराने