Breaking News

एसपी के आदेश पर पूर्व प्रबन्धक सहित चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़। 

  सरायमीर : स्थानीय थाना क्षेत्र के इब्ने सीना तिब्बिया कालेज एवं हास्पीटल बीनापारा के पूर्व प्रबंधक अब्दुल कय्यूम समेत चार लोगों पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेश पर धोखाधड़ी के संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार इब्ने सीना तिब्बिया कालेज एवं हास्पीटल के वर्तमान प्रबंधक एजाज अहमद ने दिनांक 25 अगस्त 018 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उपर्युक्त कालेज एवं हास्पिटल के पूर्व प्रबंधक अब्दुल कय्यूम पुत्र कवी अहमद, अबू सुफियान पुत्र उस्मान अबुल कलाम पुत्र अब्दुल हई ग्राम बीनापारा व हकीम ग्यासुद्दीन पुत्र शब्बीर इमाम ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ ने दिनांक 30 सितम्बर 014 कालेज में बी. यू. एम. एस. मे प्रवेश हेतु प्रत्येक छात्र-छात्राओं से 121000 रूपये के दर से कुल 6051000 रूपये अबू सुफियान के आईशा सिद्दीका निसवाॅ स्कूल बीनापारा के प्रांगण में वसूला कर गायब कर दिया गया । जबकि कालेज के सभी पैसा उसके एकाउंट में जमा किया जाता है । दिनांक 25 सितम्बर 014 से 01 फरवरी 015 बैंक के खाता में पैसा जमा नही किया गया । पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने वर्तमान प्रबंधक के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए पूर्व प्रबंधक अब्दुल कय्यूम व तीन सहयोगी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए थाना सरायमीर को आदेश दिया। सरायमीर थाना पुलिस ने आदेश का पालन करते हुए अपराध संख्या 145 धारा 419, 420, 467 व 468 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।

 रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर

और नया पुराने