Breaking News

सरायमीर में धड़ल्ले से हो रहा पालीथीन का प्रयोग।

आज़मगढ़। 

 सरायमीर: स्थानीय नगर पंचायत व क्षेत्र में धड़ल्ले से पाॅलिथीन का हो रहा है प्रयोग।नगर पंचायत अधिकारी एवं कर्मचारी पाॅलिथीन का प्रयोग बंद कराने में रहे असफल। बताते चलें कि पाॅलिथीन के प्रयोग पर उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई 018 को रोक लगा दी गई है । उसके प्रयोग करते पकड़े जाने पर जेल व जुर्माना अथवा दो सजा लगने का प्रावधान है।

 कस्बा सरायमीर में पाॅलिथीन का प्रयोग पूरी तरह से बंद ककरने के लिए नगर पंचायत सरायमीर के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के द्वारा दुकानदार और जनता कई बार अखबार में विज्ञापन, नुक्कड़ पर होर्डिंग लगा कर व कस्बा में बैठक कर अपील की गई । उसके बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने कर्मचारियों को साथ में लेकर दुकानें और ठेलों पर छापेमारी की जिनके पास पाॅलिथीन मिली उनके विरुद्ध कार्रवाई की। इन सब के बावजूद भी कस्बा के सब्जी मंडी में पाॅलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इस सम्बंध में कई दुकानदारों ने कहा कि सरकार पाॅलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए  छोटे और गरीब दुकानदारों पर लगाम कसने पहले पाॅलिथीन तैयार करने वाली कंपनी पर रोक लगानी चाहिए। 

 रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने