Breaking News

युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

आज़मगढ़।

 मुबारकपुर।

 कवरेज डेस्क: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार शराब ठेका के 100 मीटर पीछे झाड़ी में बीती रात 35 वर्षीय रियाज अहमद पुत्र इलियास अहमद निवासी पुरानी कोतवाली आसिफ गंज का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 मृतक के सिर पर गहरी चोट है, आशंका जताई जा रही है कि किसी डंडे या रॉड से वार कर उसकी हत्या की गई है, ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 रिपोर्ट- अवन कुमार तिवारी(बबलू)

और नया पुराने