आज़मगढ़।
सरायमीर रक्षाबंधन का त्योहार पूरे क्षेत्र में बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांध कर बड़े ही धूमधाम से मनाया। दिनांक 26 अगस्त 018 दिन सोमवार के सुबह से ही सभी महिलाएं व बच्चियां विवाहिता अविवाहित सभी स्नान करके नये नये कपड़े पहन कर थाली में राखी व रोरी लिये भाईयों के पास पहुंची भाई भी अच्छे से अच्छे कपड़े पहनकर बहन के सामने बैठ गए। बहन ने प्यार व मोहब्बत के साथ भाई के कलाई पर राखी बांधी रोरी का मस्तक पर टीका लगाया और मिठाइयां खिलाकर लम्बी उम्र व अच्छे स्वस्थ के लिए ईश्वर प्रार्थना किया और दिल से अशीर्वाद दिया।भाई ने अपने अपने हस्तियों के अनुसार बहनों को उपहार दिया।रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर