आज़मगढ़।
सगड़ी,आजमगढ़।सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिवजी इंटर कालेज,छपरासुल्तानपुर में बृहद वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम पूर्व सांसद डा.सन्तोष कुमार सिंह के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि शिवाकांत द्विवेदी जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण,स्वास्थ्य की रक्षा करते है।इनको अधिकाधिक लगाकर हम स्वच्छ हवा व स्वास्थ्य पा सकते है।हमें एक दूसरे को पौध लगाने के लिए प्रेरित करना होगा।सभी जागरूक होगें तो पृथ्वी वृक्षों से पुनःआच्छादित हो जायेगी।इस अवसर पर संस्थापक शिक्षकों को सम्मानित कराये जाने पर प्रबंधक की सराहना की।
विशिष्ठ अतिथि नरेन्द्र प्रताप सिंह,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि विगत सौ वर्षों मे हमने वृक्षों का उपभोग निजी स्वार्थ में ज्यादा कर दिया।उपनिषद में लिखा है कि आवश्यकता से अधिक किसी का प्रयोग घातक होता है।वृक्षों के मामले में ऐसा ही हुआ।भारत में तो वृक्ष लगाने की जरुरत ही नहीं थी।अंधाधुन्ध पेड़ो के कटने से.जरुरत पड़ी।आज वृक्षारोपण अभियान चलाना पड़ रहा है।
पुनःइनको सजोने के लिए पेड़ लगाये।प्रबंधक पूर्व सांसद डा.संतोष सिंह ने कहा कि जिस निष्ठा व विश्वास के साथ जिलाधिकारी ने पौधरोपण के कार्य की शुरुआत की उसी क्रम में इस बड़े प्राँगण में आज वृक्षारोपण का बृहद कार्यक्रम रखा गया।वृक्ष व मानव का संबंध रक्षाबंधन जैसा है।इस पुनीत त्योहार पर वृक्ष मानव से सुरक्षा चाहता है।मंदिव व विद्यामंदिर एक समान है।जीवंत वातावरण वृक्ष देते है।रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव,सीएमओ ने कहा कि धरती पर 33%वृक्ष होने चाहिए,उसके सापेक्ष मात्र नौ प्रतिशत बचे है।जो चिंतनीय है।हमें पौध लगाकर इनकी संख्या बढ़ानी होगी।पूर्वाचल विकास आंदोलन के प्रवीण सिंह ने कहा कि पौधरोपण को कर हम पृथ्वी के अलंकार पेड़ को वापस देने का कार्य करे।ये हमारे लिए हर तरीके से लाभप्रद है।हमारे जीवन में ये अनमोल है।कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.मालती मिश्रा,संचालन प्रधानाचार्य चंद्रचूड़ त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर हजारों पौध लगे।गायक आभास चतुर्वेदी ने वृक्षों पर गीत गाकर लोगों की वाहवाही लूटी।अतिथियों को वृक्षों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डा.सुरेंन्द्र लाल,अरविंद चित्रांस,संजय कुमार श्रीवास्तव,शिवगोविंद सिंह,डा.डी.डी सिंह,पारस नाथ सोनकर, मुकेश राय, रामप्रकाश सोनकर,शिवेश सिंह,पुरेन्द्र सिंह,विजयशंकर सिंह,अमरनाथ सिंह,राजेन्द्र सिंह,निरंजन सिंह,धनंजय सिंह,मुन्ना सिंह,हवलदार सिंह,अयाज अहमद खान,बी.के सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव