Breaking News

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

आज़मगढ़।

सरायमीर । स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा सरायमीर के दो युवकों की बरदह थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत परिवार में मचा कोहराम।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के कस्बा सरायमीर के पुराना थाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद राजिक उर्फ मुन्ना 27 पुत्र बदरुद्दीन और मोहम्मद साकिब 25 उर्फ सोना पुत्र शमशुद्दीन बीती रात तकरीबन 9 बजे अल्टो कार  से जौनपुर जा रहे थे ज्योंही बरदह थाना क्षेत्र के मेन रोड पर पहुंचे सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार अल्टो कार में  टक्कर हो गई जिसमें दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए जब तक स्थानीय लोग उपचार के लिए भेजते मौके पर ही दोनों दम तोड़ दिए।

 पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने पर ले आई पाकिट मे निकले आधार व अन्य दस्तावेज से दोनों युवकों की पहचान थाना व कस्बा सरायमीर के मोहल्ला पुराना थाना के रूप में हुई बरदह पुलिस ने वायलेस सेट द्वारा दुर्घटना के सम्बन्ध में सरायमीर थाना को सूचना दी । सरायमीर थाना की पुलिस ने युवक की मौत की खबर उनके परिवार के सदस्यों को दी सूचना पाते ही परिवार के लोग बरदह थाना पहुंचे जहां पर पुलिस ने दोनों के परिवार से घटना के समय में तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । दर्दनाक मौत से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छाया गया । 

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

और नया पुराने