Breaking News

दुनिया भारतीय फौजियों के जज्बे को करती है सलाम : योगेन्द्र यादव (परमवीर चक्र विजेता)

आज़मगढ़।

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के गीतों पर झूमे श्रोता।

 सगड़ी/आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के की नत्थूपुर स्थित शहीद पार्क में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की शहादत दिवस पर गुरुवार को शहीद मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । 

इस दौरान योगेंद्र सिंह यादव ने लगभग दो दर्जन सहित परिवारों के परिजनों को सम्मानित भी किया, योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय फौज के जवानों के हौसले की चर्चा होती रहती है। कारगिल की लड़ाई मेंं भारतीय सैनिकों ने साबित कर दिया कि किसी भी विषम परिस्थिति में दुश्मनों का मुकाबला करने में सक्षम है। पाकिस्तान के सैनिक जहां ऊंची पहाड़ियों से भारतीय सैनिकों के सीने में वार करना चाह रहे थे लेकिन भारतीय सैनिकों ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए सबसे ऊंची पहाड़ी पर चढ़ करके दुश्मनों को मार भगाया और पूरे दुनिया में अपना नाम रोशन किया।


पूरी दुनिया भारतीय सैनिकों की जज्बे को सलाम करती है। बता दें कि पिता राजनाथ सिंह यादव और माता प्रतापी देवी के कोख से जन्मे बड़े बेटे के रूप में रामसमुझ यादव थे 1999 की कारगिल की लड़ाई में बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए थे ।  उनकी याद में रामसमुझ के छोटे भाई हर वर्ष 30 अगस्त को सांस्कृतिक सभा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हैं । आयोजन में  भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने वीर रस से लेकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। काफी बारिश के बाद भी वीर शहीद रामसमुझ यादव को श्रद्धांजलि देनें व भोजपुरी कलाकार पवन सिंह को सुनने के लिए  हजारों की भीड़ मौजूद रही, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप तिवारी ने किया संचालन शहीद के छोटे भाई प्रमोद यादव ने किया। 

और नया पुराने