Breaking News

पत्नी व बच्चों की हत्या कर कूदा नदी में

मधुबन(मऊ)- स्थानीय थाना क्षेत्र मे बुधवार की दोपहर गांव लखनौर मे सरकारी एम्बुलेंस चालक ने पत्नी समेत दो बच्चो की हत्या कर गया । जानकारी के अनुसार लक्ष्मी शंकर मौर्य सरकारी अस्पताल बेल्थरारोड मे एम्बुलेन्स चलाता था। बुधवार की दोपहर बेल्थरा रोड से घर आया था। किसी बात को लेकर पति पत्नि मे झगड़ा हुआ। उसके बाद तीन माह के बच्चा, तीन साल की बच्ची व पत्नि को घर में रखा पानी के टब मे डूबा डूबा कर मार दिया। यूपी डायल 100 नम्बर को खबर कर मौके से अपनी गाड़ी से फरार होकर भागलपुर पुल से घाघरा नदी मे कूद गया। जिसकी खबर लगते ही मधुबन थाना प्रभारी नीरज कुमार पाठक अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले पर भेज दिया।

रिपोर्ट: विपिन दुबे

और नया पुराने