Breaking News

विधायक बंदना सिंह ने सदन में उठाये सवाल, नही मिला सन्तोष जनक जवाब।

आज़मगढ़। 

 सगड़ी।

 जबाब से संतुष्ट नही हैं विधायक बन्दना सिंह। 

सगड़ी: सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने विधानसभा के द्वितीय सत्र में क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सदन में कई सवाल उठाए जिसमें उनके सवालों का सार्थक जवाब नहीं मिला। उपमुख्यमंत्री को सम्बोधित कर पूछा गया कि- जीयनपुर और अजमतगढ़ टाउन एरिया में हो रहे जाम से निजात के लिए तहसील मुख्यालय के बगल से नहर पट्टी को बाईपास के रूप में निकलेगी। जिस पर सरकार की तरफ से जवाब में यह कहा गया कि- जीयनपुर टाउन एरिया में अतिक्रमण हटाया गया है और मार्गों की चौड़ाई बढ़ाकर मार्ग को सुगम यातायात हेतु उपलब्ध करा दिया गया है, सरकार द्वारा इस सवाल के जवाब से विधायक असन्तुष्ट रहीं। 

दूसरे सवाल में सगड़ी विधायक ने पूछा था कि- क्षेत्र के नरहन खास लाटघाट मार्ग पर क्रिटिकल गैप होने के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है? इस पर सरकार नवीनिकरण कराएगी? इस पर सरकार का कहना था कि- लाटघाट नरहन खास मार्ग की लंबाई 10.450 किलोमीटर है 9.950 किलोमीटर लंबाई में मार्ग लेपन स्तर पर निर्मित है 500 मीटर लंबाई में भूमि विवाद के कारण कार्य नहीं हो सका है। माननीय न्यायालय के लोक निर्माण विभाग के पक्ष में भूमि विवाद समाप्त होने के फलस्वरूप अवशेष कार्य हेतु 36. 45 लाख धनराशि आवंटित है, जिसकी स्वीकृति वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर है। तीसरे सवाल में मुख्यमंत्री को सम्बोधित कर पूछा गया कि क्षेत्र में कितने अग्निशमन केंद्र हैं, और कहाँ कहाँ संचालित होती हैं? सरकार की तरफ से बताया गया कि सगड़ी में अग्निशमन केंद्र ग्राम प्रतापपुर थाना महाराजगंज में स्थापित एवं क्रियाशील है। अगले सवाल में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को सम्बोधित करते हुए पूछा गया कि- राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमगढ़ की चारदीवारी कमजोर है, इसका क्या सरकार निर्माण कराएगी? सरकार की तरफ से जवाब मिला कि वित्तीय संसाधन के ऊपर निर्भर करता है। अगले सवाल में पूछा गया कि- क्या लाटघाट बाजार में 30 सैया युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है? केंद्र में भी चिकित्सा सुविधा कब शुरू होगी? जवाब में सरकार ने बताया कि- भवन पूर्ण होने पर पद सृजित उपकरणों की स्वीकृत एवं पदों पर तैनाती के उपरांत इसे चालू किया जाएगा। विधायक बन्दना सिंह ने सदन कार्यवाही के बाद अपने लखनऊ स्थित आवास पर एक मुलाकात के दौरान हमारे प्रतिनिधि को बताया कि सरकार द्वारा इस तरह के जवाब से हम सन्तुष्ट नहीं हैं, सगड़ी के विकास के लिए और वहाँ की समस्याओं के लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ, विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं पर अपने सवालों के माध्यम से सरकार का ध्यानकृष्ट कराने की कोशिश करूँगी, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।

 रिपोर्ट- वीर सिंह

और नया पुराने