मऊ।
रतनपुरा।
कवरेज डेस्क। थाना क्षेत्र हलधरपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बीबीपुर मे वाहन चालक फ्रिज पीकप से लेकर जा रहा था। जिसपर एक मजदूर बदन उर्फ विशाल पुत्र रामजन्म पाल उम्र 25 वर्ष फ्रिज पकड़कर बैठा हुआ था। बीबीपुर गांव के पास सड़क के किनारे लगे वृक्ष की डाल से सर में चोट लग गयी, जिसके बाद वह गिर पड़ा, आनन फानन में ग्रामीणों ने एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दिए ।
जिसके बाद चौकी प्रभारी सच्चिदानंद यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गये, उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट - ए.के.ह्यूमन