Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने तीसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार।

आज़मगढ़। 

 सगड़ी। सगड़ी तहसील के श्री ग़ांधी पी जी कॉलेज मालटारी, आजमगढ़ के शिक्षको एवं कर्मचारियों ने आज भी लगातार तीसरे दिन कार्य बहिष्कार करके पुरानी पेंशन की बहाली का सरकार से मांग किया। शिक्षक महामन्त्री डॉ0 अखिलेश चन्द्र ने कहा कि- सरकार को अपनी जिद छोड़कर कर्मचारियों एवम् शिक्षक हित में पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर देना चाहिये।

 पेंशन कर्मचारियों एवं शिक्षकों का अधिकार है ।जब वो 38-40 साल की सेवा करके निकलेगा तब उसे पेंशन नही मिलेगी जबकि नेता 05 साल या उससे कम जनसेवा करके पेंशन पता है।सरकार को गंभीरता से विचार करके इसे पुनः बहाल कर देना चाहिये। धरना स्थल पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

 रिपोर्ट - वीर सिंह

और नया पुराने