सरायमीर। स्थानीय थाना की पुलिस क्षेत्र का दौरा करते समय मुखबिर की सूचना पर दस मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा । जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना के एसआई अखिलेश चन्द पाण्डेय हमराही कांस्टेबल गुलाब व नीरज के दिनांक 6 सितंबर 018 समय 5:30 बजे सुबह को पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर वांछित अपराधियों के धरपकड़ के लिए क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि पवई लाडपुर स्थित नन्दावं मोड़ पर एक व्यक्ति झोला में कुछ मोबाइल लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नन्दावं मोड़ पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से एक झोला दस मोबाइल जो बीना बिल रशीद के था। पूछताछ करने पर वह अपना नाम व पता जाकिर पुत्र अब्दुल रहमान मोहल्ला उत्तरी चोड़िहार कस्बा व थाना सरायमीर आजमगढ़ और स्थायी पता आंधीपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ बताया मोबाइल के सम्बन्ध में पूछने पर आनाकानी करने लगा।पुलिस ने दस मोबाइल के साथ जाकिर को गिरफ्तार थाना पर अपराध संख्या 153 धारा 41/411 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया ।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर