Breaking News

डिप्टी सीएम ने बाढ़ पीड़ितों ने बांटी राहत सामग्री।

आज़मगढ़।

सरकार के साथ ही साथ सामाजिक संगठन भी सामग्री बांटने में करें मदद : केशव प्रसाद 

रौनापार/ आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का घागरा नदी का कहर जारी जारी है । बाढ़ से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं । पिड़ित बंधे पर शरण लेने को मजबूर हैं ।बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों को गुरुवार को मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज रामनगर बैजाबारी में कुल 800 लोगों को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य राहत सामग्री बांटी । आयोजित जनसभा में केशव मौर्या ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों का कष्ट हमारा कष्ट है बाढ़ पीड़ित परिवार के साथ सरकार है ।

 सरकार राहत सामग्री बांटने का कार्य कर ही रही है । कहा कि सामाजिक संगठन भी राहत सामग्री बांटने का कार्य करें । बाढ़ क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में नाव बाढ़ शिविर की व्यवस्था की गई है । सुबह हल्की बारिश हो जाने के कारण मंच की व्यवस्था विद्यालय के प्रांगण के अंदर किया गया । व्यवस्था की कमान पूरी तरह से पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि अपने हाथ में ले रखे थे । इस दौरान जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव एसडीएम निजामाबाद के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह, लालगंज की सांसद नीलम सोनकर, पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार जायसवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष बबलू जायसवाल, वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह पटेल, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, जिला मंत्री विवेक उर्फ सोनू सिंह, राजबहादुर सिंह, जिला मंत्री नागेंद्र सिंह पटेल, सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने