Breaking News

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार।

मऊ।

मऊ।पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम द्वितीय व थाना घोसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब शनिवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति है जो फर्जी तरीके आर्मी में भर्ती कराने के लिये लोगो से पैसा लेते है जो इस समय अपने मकान प्रभुनाथ रोड पर अपने कमरे में मौजूद है।

 मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम मौके के लिये रवाना होकर प्रभुनाथ रोड पर आयी ही थी, कि मकान के अन्दर से एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में एक काले पीले रंग का स्कूल बैग लिए हुए बाहर की तरफ निकला पुलिस वालो को देख भागने लगा पुलिस ने एक बारगी दौड़कर हमराही कर्मचारियों की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो पकडे व्यक्ति ने अपना नाम ज्ञानचन्द गुप्ता पुत्र स्व0 अच्छेलाल गुप्ता निवासी ग्राम नदवल थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 35 वर्ष बताया गया। तथा जामा तलाशी ली गयी तो दाहिने हाथ में एक बैग लिए हुआ है।जिसको खोलकर देखा गया तो झोले के अन्दर 24 अदद मोहर रबड भिन्न भिन्न, 01 अदद स्याही पैड, 03 अदद ब्लैंक चेक, सहित तमाम आधार कार्ड और दस्तावेज बरामद हुए।

रिपोर्ट- विपिन दुबे

और नया पुराने