कवरेज डेस्क। मोहम्दाबाद गोहाना विकास खंड के सभागार में प्रदेश सरकार के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ने विकास कार्यों कानून व्यवस्था के विभिन्न प्रकरणों के बाबत जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक विकास खंड सभागार में नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा अधिकारियों की समीक्षा बैठक की इस समीक्षा बैठक में प्रत्येक बिंदु जिसमें पुलिस कार्रवाई की संदिग्धता लूट वाहन तथा चोरी में वृद्धि लगभग 50 वाहन चोरी महिलाओं के प्रति अपराध जनपद में लगभग 423 विवेचना निलंबित पुलिस द्वारा संगठित माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं तथा आबकारी विभाग के सिपाही की संदिग्धता पर सवाल उठाते हुए विभिन्न विभाग के लोगों को सख्त निर्देश दिया
कि जो भी मामले लंबित है उसका निस्तारण सही एवं ईमानदारी पूर्वक करें स्टांप आबकारी परिवहन मनोरंजन विभाग का लक्ष्य पूरा ना होने पर इनके विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।राजस्व वादों के लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए चकबंदी विभाग में लापरवाही एवं खानापूर्ति 5 वर्ष हो जाने के बाद भी पुराने मामले लंबित पाए गए जिसमें विभाग के लोगों को सख्त निर्देश दिया है कोपागंज ब्लाक में यह शिकायत मिली कि सफाई कर्मी द्वारा पैसे की मांग की जा रही है इस पर संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि इसकी जांच करें और इसमें जो दोषी पाया जाता है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें जिससे सभी सरकारी योजनाएं जमीन पर दिखाई पड़े मनरेगा मजदूरों को काम करने के नाम पर कमीशनखोरी कदापि रुप से नहीं होनी चाहिए समय से मनरेगा मजदूरों का भुगतान कराया जाए जिससे प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति सभी लोग समर्पित रहे आप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इमानदारी पूर्वक कार्य करें वही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना में क्षेत्र के सांसद व विधायक या प्रतिनिधि गांव में जाकर गरीबों को सिलेंडर बांटे इस मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी अपर जिलाधिकारी डॉक्टर एस के सिंह उप जिलाधिकारी अनूप कुमार हरिराम यादव खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव एआईजी एस के मिश्रा उपनिबंधक संजय राय नंदलाल सत्येंद्र कुमार यादव गणेश पांडे पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह समेत जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी इस समीक्षा बैठक में रहे मौजूद ।
रिपोर्टर: सूर्य प्रताप