लालगंज आजमगढ जिले के विधानसभा क्षेत्र सदर के अन्तर्गत आने वाले मण्डलीय अस्पताल के उत्तरी गेट से पूर्व होते हुए पठखौली का मार्ग लगभग सात वर्षो से खराब है एवम् विगत कुछ दिनो पहले पोर्टल पर इस मार्ग की शिकायत दर्ज हुई थी पर समस्या का समाधान नही हुआ पीडब्ल्यूडी मंत्री जी को जनपद के सैकडो मार्ग की समस्या दिख नही रही है एवम् मार्ग की हालत जैसे आजमगढ वाराणसी मार्ग पर सैकड़ों गंदे में पानी से भरा हुआ है देवगाव बाजार में कइयो जगह पर उसी तरह जिले लिक मार्ग की हालत बहुत बततर है बरसात के मौसम मे पानी इकट्ठा हो जाता है और मुहल्ले के लोगो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है और उस रोड पर नालिया भी टूटी-फूटी है लेकिन कोई कार्रवाई करने की कोशिश भी नही हो रही है प्रशासन पूरी तरह से लापरवाही कर रहा है।
जनपद की मार्ग की समस्या को लेकर मंत्री लोकनिर्माण विभाग के द्वारा जिलाधिकारी आजमगढ को मार्ग की समस्या से अवगत कराते हुए आजमगढ जिले के युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित पाण्डेय व लालगंज ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष राय गोल्डी राय सुधीर श्रीवास्तव द्रोपति सिंहअवधेश सेठ जिलाअध्यक्ष प्रधान संघ सर्वेश राय ने सरकार के रवैये को देखकर काफी चिंता जाहिर किये । एवम् कार्यक्रम मे उपस्थित पदाधिकारी गण अंकित पाण्डेय अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी, विक्रांत गुप्ता, सौरभ मौर्या, रजत पाण्डेय, इन्द्रेश, हिमांशु यादव, नीतीश दूबे, विवेक चौबे, आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट: अंजनी राय