आज़मगढ़।
सगड़ी,आजमगढ़।वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर राधा कृष्ण रूपसज्जा व मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक, शिक्षिकाओ द्वारा श्रीकृष्ण भगवान के लीलाओ को विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात बच्चों ने विभिन्न प्रकार से राधा कृष्ण के रूप में सजे धजे नज़र आये।
जिधर देखिए उधर राधा कृष्ण ही नजर आये पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। इस मनमोहक दृश्य को देखकर सभी लोग भक्ति के सागर में गोते लगाने को विवश हो गये। इसके बाद शुरू हुआ मटकी फोड़, बच्चों के बीच गज़ब का उत्साह नजर आया और वे सभी मटकी फोड़ कार्यक्रम को पूरी तन्मयता व जोश के साथ मटकी फोड़ने में सफ़ल हुवे। पूरा परिसर श्रीकृष्ण के जयकारे व तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ हरिहरपुर घराने के अजय कुमार मिश्र व उदय प्रताप मिश्र ने वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा कजरी महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्कूल पहुंच कर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों को इंडियन आई डॉल तक ले जाने का आश्वासन दिया।
अंत मे विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर एस शर्मा, डायरेक्टर पी के सिंह, डॉ अभिषेक पांडे, निकिता सिंह सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव