Breaking News

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ शहीद को ससम्मान दी श्रद्धांजलि।

आज़मगढ़। 

 सगड़ी। 

 कवरेज डेस्क।उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस उपाधीक्षक सुधाकर सिंह के साथ शहीद हवलदार सिंह पुत्र पारस सिंह निवासी लेडूपार के घर जाकर श्रद्धांजलि दी। सम्मान के साथ गार्ड आँफ आनर दिया गया।विदित हो कि स्व.सिंह जिनका शव शुक्रवार को घर आया।

वे बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन में वर्तमान में लेह में कार्यरत थे।जो गत दिनों वही पर शहीद हो गये। इनके परिवार में पत्नी सुनीता सिंह ,पुत्र आशुतोष सिंह ,पुत्रियां स्मिता सिंह, शालिनी सिंह, अर्चना, साधना ,इशिता है। लेह से दिल्ली, दिल्ली से वाराणसी शव वायुमार्ग से लाया गया । सड़क मार्ग से उनके गांव लेडूपार तक शव वाहन में पहुँचा।जहाँ प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र व गाँव के लोग बड़ी संख्या में शहीद के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी के साथ तहसीलदार सगड़ी ,क्षेत्राधिकारी सगड़ी, थानाध्यक्ष कंधरापुर, लेखपाल ,राजस्व निरीक्षक ,ग्राम विकास अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे। 

 रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव

और नया पुराने