Breaking News

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डुगडुगी पिटवा, घर पर की नोटिस चस्पा, किया भगोड़ा घोषित।

आज़मगढ़। 

लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के एक अभियुक्त के न्यायालय में हाजिर न होने पर देवगांव पुलिस ने डुगडुगी बजवाई तथा 82 की कार्रवाई की।

 गुरुवार को मुकदमा संख्या 110/16 धारा 363/ 366/376 भारतीय दंड विधान व 3/4 पास्को एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त सुनील मौर्या पुत्र स्वर्गीय राम अवध मौर्य स्थान बहादुरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के इन संबंधित धारा में हाजिर न होने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डुगडुगी पिटवा कर भगोड़ा घोषित करते हुए घर पर नोटिस चस्पा कर दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्रनाथ, कांस्टेबल परवेज अख्तर,कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल आशुतोष यादव, कांस्टेबल सतीश सिंह मौजूद रहे।

 रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने