लालगंज/आजमगढ़। स्थानीय विकास खंड के राजेपुर ग्राम में शारदा सहायक खंड 23 की नहर का बंधा टूट जाने से सैकड़ों बीघा धान की फसल बह गयी। ग्रामीणों के अनुसार रिसाव की जेई को जानकारी दी गई ग्राम प्रधान बिजेन्द्र दीक्षित ने उप जिलाअधिकारी लालगंज को दी उप जिला अधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी ने विभाग के लोगों को मौके पर जानकारी लेने को आदेश दिए हल्का लेखपाल कानिगोह आकलन किये किसानों की यही पुरी कमाई थी किंतु विभाग द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई जिससे रविवार प्रातः 5 बजे के करीब उपरोक्त नहर का बन्धा टूट गया तथा सैकड़ों बीघा धान की फसल बह गई।
ग्राम प्रधान बिजेंद्र दीक्षित व क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष दीक्षित आदि समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने इसे बांधने का प्रयास किया किंतु समाचार लिखे जाने तक सीमेंट की बोरी में मिट्टी भरकर तथा बांस आदि डालकर इसे बांधने का प्रयास कर रहे थे किंतु समाचार प्रेषित किए जाने से इसे बांधा नहीं जा सका था। इस कटान से जहां सैकड़ों किसान पूरी तरह मायूस दिखाई दिए वहीं विभाग के प्रति ग्रामीणों के अंदर गुस्सा भी देखा गया। राजेपुर के साथ रामपुर, जीरिकपुर, हदिसा के किसानों का कई बीघा धान बह गया। ग्रामीणों के अनुसार इससे 4 गांव प्रभावित हुए हैं। इसमें कमला पाठक, सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश दीक्षित, नरेंद्र दीक्षित, मोहम्मद कलाम, महेन्द्र यादव, प्रमोद दीक्षित, कल्पनाथ दीक्षित, केदार दीक्षित तथा विनय चौबे आदि की फसलों की क्षति हुई है।
रिपोर्ट: अंजनी राय