आज़मगढ़।
आजमगढ़ । बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव में 15 वर्ष पहले मकतब का निर्माण हुआ था जिसमें बच्चे पढ़ते हैं उसी के परिसर में नई मस्जिद बनाने का काम चल रहा था जिस पर निरंजन पुत्र हरिश्चंद्र ने आज सुबह अपने मोबाइल से पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल पर पोस्ट किया कि बेलवाना गांव में अवैध रूप से मकतब में मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है।
जिस पर बवाल हो सकता है इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया और कहां जब तक कोई लिखित परमिशन नहीं मिल जाता तब तक निर्माण कार्य नहीं होगा ।इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा हमें सूचना मिली थी जिस पर मैं मौके पर गया था मामला सही पाया गया दोनों पक्षों को बुलाकर समझा दिया गया है आप बिना किसी लिखित आश्वासन के निर्माण कार्य नहीं होगा।