Breaking News

स्मैक के साथ ,एक गिरफ्तार,स्वीफ्ट डिजायर कार और 5190 रुपये नगद बरामद।

कुशीनगर।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गये स्मैक की कीमत अनुमानित एक करोड़ रुपये।

जनपद में अपराध औऱ अपराधियो के साथ मादक पदार्थ की तस्करी पर नियंत्रण करने के लिये चलाये जा रहे पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र के अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोबिन्द मिश्र के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी ओम पाल सिंह के नेतृत्व में आज सुबह कोतवाली हाटा पुलिस को सफलता हाथ आयी है।

 मुखबीर के सूचना पर  हाटा कोतवाली के कसया तिराहे पर *प्रभारी निरीक्षक हाटा गजेंद्र राय, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी,उप निरीक्षक निरंजन राय, उप निरीक्षक रबिन्द्र यादव,आरक्षी इजहार खा, अमन कुमार,हिर्दयनन्द सिह, को साथ लेकर* गाड़ा बन्दी कर संदिग्ध कार स्वीफ्ट डिजायर u p 16 v7009 को रोककर चेक किया गया तो वाहन चालक जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव पुत्र  स्व सुरेश चंद्र निवासी इंद्रानगर वार्ड नम्बर 10 कस्बा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर के पास से अबैध 340 ग्राम स्मैक व 5190 रुपये नगद बरामद हुआ,जिसको गिरफ्तार कर जब पूछ ताछ की गयी तो उसने बताया कि यह राजघाट गोरखपुर से खरीद कर सेवरही ले जा रहा था। बताया गया कि जीतेन्द्र मोहन श्रीवास्तव वार्ड नम्बर 8 इंद्रानगर सेवरही नगर पंचायत के भाजपा से 3 बार सभासद रह चुका है। पुलिस के जाँच में स्मैक के साथ गिरफ्तार आगे पुलिस की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: कमरुल हक

और नया पुराने