Breaking News

नवोदय विद्यालय जीयनपुर में छात्राओं की अचानक हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

छात्रावास में समय से नहीं होता दवाओं का छिड़काव।

बगल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर गायब।

सगड़ी तहसील के जीयनपुर जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार रविवार की रात तेज बुखार और उल्टी से हड़कंप मच गया प्रभारी प्राचार्य जया भारती की सूचना पर तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर सभी छात्राओं को स्थानीय सीएससी पर प्राथमिक उपचार कराया इमरजेंसी में तैनात डॉ जमील ने बताया कि रात में 40 बच्चे हमारे पास आए थे जिसमें 10 की स्थिति की गंभीर को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया शेष सभी को प्राथमिक उपचार कर वापस हॉस्टल भेज दिया गया इस दौरान बच्चों ने बताया कि डॉक्टर ने सीएससी के इंचार्ज  डॉ मनोज  को और अन्य स्टाफ को रात में कई बार फोन किया लेकिन कोई मोके पर रात में नही आया रविवार की सुबह 10:30 बजे तक प्रभारी डॉक्टर नहीं पहुंचे बताया जाता है कि सीएससी के डॉक्टर अक्सर गायब रहते हैं।

 जबकि सभी डॉक्टरों को आवास उपलब्ध कराया गया है लेकिन वे लोग या तो अपने घर जाते हैं या आजमगढ़ रहते हैं जिसकी कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन स्वास्थ्य विभाग और  मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इससे कुछ लेना देना नहीं है बीमारो में संजना फलक सुचिता अनु तृप्ति आयुसी मुस्कान आकांक्षा ऋतु तनु नेहा हरिप्रिया श्वेता और प्रिया आदि बच्चियां थी। प्रभारी प्राचार्य जया भारती ने बताया कि अब स्थित सामान्य है। परीक्षा हो गयी है जो छात्र छात्राए घर जाना चाहते है उन्हें भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट: वीर सिंह



और नया पुराने